महाकुंभ से लौट रही बस पलटी, 12 लोग घायल

बनारस-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर के पास बुधवार की रात प्रयागराज से लौट रह श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गयी.
मोतिहारी. बनारस-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर के पास बुधवार की रात प्रयागराज से लौट रह श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गयी. बस पर मोतिहारी के 40 श्रद्धालु सवार थे, इसमें 12 श्रद्धालु घायल हो गये, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को हल्की चोटे आयी है. घायलों को पास से सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उसमें दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों का दूसरी बस से मोतिहारी भेज दिया गया. घायलों में रानी देवी (45),रेखा देवी (65), अर्जुन कुमार (50),अमित कुमार (38), रत्नेश्वरी कुमारी (38), मदनाकर कुमार (40), धनवती देवी (62), शिवनारायण सिंह (69), मंजू सिंह (65), बुलेट तिवारी (21), आध्या सिंह (8) व कुणाल सिंह (37) शामिल है. सभी श्रद्धालु शहर के छतौनी व उसके आसपास के रहने वाले है.ं बताया जाता है कि बस श्रद्धालुओं को लेकर बस में रात में निकली. करीब एक बजे बिरनो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव के समीप अनियंत्रित होकर डायवर्सन के पास पलट गयी. बस के पलटने के बाद चींख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों ने पहुंच बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला. दुर्घटना की सूचना बिरनो थाना को दी, जिसके बाद बिरनो व मरदह थाना की पुलिस एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल पर पहुंची. घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी भेजा. कासिमाबाद सीओ अनिल चन्द्र तिवारी ने बताया कि घायलों में रेखा देवी व एक अन्य की हालत गंभीर है. दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं नौ लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. इधर यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक व खलासी नशे में थे, जिसके कारण हादसा हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




