Bihar के मोतिहारी में 4 करोड़ से ज्यादा का ब्राउन शुगर और चरस जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Dec 2024 7:49 PM
Bihar: बिहार पुलिस ने मोतिहारी जिले में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का नशीला पदार्थ जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 11.2 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 6.10 किलोग्राम चरस और 2.140 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
Bihar: बिहार के मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी योजना को विफल कर दिया. इस दौरान पुलिस ने रविवार को 11.2 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 6.10 किलोग्राम चरस सहित बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है. बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है. मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी कर भारत में लाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद टीम ने लखौरा थाना क्षेत्र के छोटा पकड़ी गांव में छापेमारी कर एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया.
क्या-क्या पकड़ा गया
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के घर से 11.2 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 6.10 किलोग्राम चरस और 2.140 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भोला राय के रूप में की गई है.
आरोपी ने क्या बताया
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी भोला राय ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी नेपाल से की जाती रही है और इसके बाद इसकी आपूर्ति बिहार के अलावा अन्य इलाकों में की जाती है. वह कई महीनों से इस धंधे में संलिप्त था. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आगे बताया कि बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है. पुलिस तस्कर के साथियों की पहचान करने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: Khan Sir के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










