ePaper

Motihari: एसबीआइ की स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Updated at : 24 Jun 2025 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: एसबीआइ की स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

भारतीय स्टेट बैंक के 70 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में मंगलवार को आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. भारतीय स्टेट बैंक के 70 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में मंगलवार को आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने की. प्रथम दिन करीब 70 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें करीब 70 से 80 बैंक अधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान जीवनदान है और यह पुण्य का कार्य है. यह हमें दूसरों के जीवन में आशा और सहारा जगाने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व निभाने के लिए आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए. कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का आदर्श प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र उपाहार स्वरूप प्रदान किया. वहीं इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन