Motihari: वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

राजमार्ग मठबनवारी चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: पीपराकोठी.थाना क्षेत्र के राजमार्ग मठबनवारी चौक के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना गुरुवार की देर रात की है. मृतक पकड़ीदयाल के एकौना निवासी बच्चा लाल पासवान है,. जबकि घायल युवक भी उसी गांव का रहने वाला है. दोनों अपने बाइक पर सवार होकर अपने ममेरे भाई की शादी में महमदा जा रहे थे. इसी बिच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मोतिहारी में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन