Motihari: केस की तारीख पर कोर्ट आ रहे बाइक सवार को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: केस की तारीख पर कोर्ट आ रहे बाइक सवार को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

पिपरा थाना अंतर्गत नया चौक के पास फोरलेन पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.पिपरा थाना अंतर्गत नया चौक के पास फोरलेन पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक नवलकिशोर सिंह मधुबन थाने के जोगौलिया चौबे टोला का रहने वाला था. कोर्ट में केस की तारीख थी. वह तारीख पर बाइक से कोर्ट आ रहा था. इस दौरान नया चौक के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे रौंद दिया. घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के पुत्र प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता की स्कार्पियो से रौंद हत्या की गयी है. गांव के ही कुछ लोगों से मुकदमा चल रहा था. उनके द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी. मंगलवार सुबह सात बजे कोर्ट जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकले. करीब ग्यारह बजे सूचना मिली कि पिपरा में स्कार्पियो की ठोकर से उनकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने आवेदन अभी नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. नवलकिशोर की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया. पत्नी गुड्डी देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी. वही हाल दोनों पुत्र प्रेम कुमार सिंह व चुन्नू कुमार सिंह उर्फ दीपक का था. दोनों कलेजा पीट-पीट कर रो रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन