Motihari : बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Updated:
विज्ञापन

नीय शीतलपुर-वृंदावन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक लापरवाह बाइक सवार ने साइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari : चकिया.स्थानीय शीतलपुर-वृंदावन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक लापरवाह बाइक सवार ने साइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बसंत वार्ड नंबर एक निवासी मौजे लाल राय (55) पिता स्व. बालेश्वर राय है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक वृंदावन स्थित प्लाई फैक्ट्री में पिछले चार वर्षों से काम करता था. घटना के समय वह उक्त प्लाई फैक्ट्री में काम करने जा रहा था. थकावट होने के कारण सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर सुस्ताने लगा. इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि आंशिक रूप से घायल बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि मृतक मौजे लाल राय अपने परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य था.उसको एक तेरह वर्षीय पुत्र व तीन पुत्रियां हैं.जिसमे एक पुत्री की शादी कुछ समय पूर्व ही हुई है.घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन