Bihar Crime: मोतिहारी में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी SIT

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime| Woman brutally murdered with knife in Patna

Bihar Crime

Bihar Crime: घायल कृष्णा सहनी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar Crime: मोतिहारी. बिहार के मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार हत्या कर दी. घटना जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम की है. प्रॉपर्टी डीलर कृष्णा सहनी हरसिद्धि थाना क्षेत्र से लौट रहे थे, तभी बंजरिया थाना क्षेत्र के पचरुखा गांव में पहले से घात लगाया पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने अंधाधुधं फायरिंग कर दी. घायल कृष्णा सहनी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक कृष्णा साहनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वही घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए. मृतक की पहचान कृष्णा सहनी पिता सुखारी सहनी, अगरवा मुहल्ला निवासी के रूप में की गई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना बंजरिया थाना पुलिस को दी. मौके पर बंजरिया थाना दलबल के साथ पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को भी दी गई, जिसके बाद ASP सदर, सर्किल इंस्पेक्टर एवं DIU टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई.

पुलिस अधीक्षक ने गठित की एसआईटी

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ASP सदर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है और घटना की जांच का आदेश दिया गया है. प्रथम दृष्टया में पैसे के लेन-देन को लेकर घटना की बात सामने आ रही है. मृतक कृष्णा साहनी जमीन की खरीद बिक्री कारोबार करता था. एसआईटी टीम ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन