पटना में छात्र आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों का हमला, BJP विधायक श्यामबाबू यादव बाल-बाल बचे

Author Nirmal kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
छात्र आंदोलन के दौरान भाजपा विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़

पटना में छात्र आंदोलन के दौरान भाजपा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। विधायक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

MLA Car Attacked Patna: बिहार की राजधानी पटना में छात्र आंदोलन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पिपरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव पर कथित तौर पर हमला हो गया. यह घटना बुधवार को पटना के व्यस्त डाक बंगला चौराहे के पास घटित हुई. उग्र प्रदर्शनकारियों ने भाजपा विधायक की गाड़ी को घेरकर उसमें जमकर तोड़फोड़ की.

विधायक बोले- उपद्रवियों ने की मारपीट, सहयोगी हुआ घायल

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि डाक बंगला चौराहे पर छात्र आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से वे खुद बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके एक सहयोगी मित्र के साथ मारपीट की गई, जो अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है.

असामाजिक तत्वों का कृत्य, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

विधायक ने कहा कि वास्तविक छात्र कभी हिंसा और अराजकता का रास्ता नहीं अपनाते. जिन्होंने यह कृत्य किया है, वे आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन
Nirmal Kumar

लेखक के बारे में

By Nirmal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन