चंपारण के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 150 MBBS सीटों की मंजूरी पर जश्न

Updated:
विज्ञापन
एस एनएस विद्यापीठ के चेयरमैन आलोक शर्मा को सम्मानित करते संस्था  निदेशक ,प्राचार्य व अन्य  | Prabhat Khabar Network

एस एनएस विद्यापीठ के चेयरमैन आलोक शर्मा को सम्मानित करते संस्था निदेशक ,प्राचार्य व अन्य

श्री नारायण शर्मा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एसएनएस विद्यापीठ के अध्यक्ष आलोक शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम विराट रामायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने की एनएमसी से स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य में हुआ.

विज्ञापन

Motihari News: श्री नारायण शर्मा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बरियारपुर में एसएनएस विद्यापीठ के अध्यक्ष आलोक शर्मा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम विराट रामायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, चकिया को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से एमबीबीएस की सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 150 किए जाने की स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया.

उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने मनाया उत्सव

कार्यक्रम की शुरुआत एसएनएस विद्यापीठ के निदेशक सुमन द्विवेदी के स्वागत उद्बोधन से हुई. उन्होंने अध्यक्ष आलोक शर्मा को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल संस्थान ही नहीं बल्कि पूरे चंपारण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान की सराहना

निदेशक सुमन द्विवेदी ने अध्यक्ष आलोक शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान और संस्थान के निरंतर विकास की सराहना की. इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और इसे संस्थान के स्वर्णिम इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

उत्कृष्ट शिक्षा पर रहेगा संस्थान का फोकस

अपने संबोधन में आलोक शर्मा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और समर्पित कार्यसंस्कृति के बल पर संस्थान लगातार नई ऊंचाइयों को हासिल करता रहेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से भविष्य में भी टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन

धन्यवाद ज्ञापन नारायण शर्मा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके. गुप्ता ने किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ. समारोह में अमन कुमार चौधरी, काजल, मुरली मनोहर, अजय कुमार, अपर्णा कुमारी, नागेश्वर कुमार, दिव्या कुमारी, आशुतोष कुमार द्विवेदी, रविरंजन कुमार, मोहम्मद जाकिर हुसैन, सुनील कुमार समेत कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन