उत्तराखंड हादसे में बेतिया की युवती की मौत

उत्तराखंड के अलकनंदा में हुए हादसा में बेतिया की युवती की अंजली श्रीवास्तव (26) की मौत हो गई है.
बेतिया. उत्तराखंड के अलकनंदा में हुए हादसा में बेतिया की युवती की अंजली श्रीवास्तव (26) की मौत हो गई है. सेवानिवृत्ति रेलवे गार्ड स्वर्गीय बृजमोहन प्रसाद श्रीवास्तव की पुत्री अंजलि नगर के भगवतीनगर वार्ड 25 की रहने वाली थी. स्वजनों ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ नोएडा में रहती थी. अंजलि अपने दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गई थी. इसी बीच उनकी ट्रैवलर वाहन खाई में गिर गई. घटना में अंजलि के साथ 14 लोगों की मौत हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को अंजलि का शव मिला. घटना के बाद स्वजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. अंतिम दाह संस्कार दिल्ली में ही होगा. अंजलि दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










