Motihari: बीइओ ने बच्चों को पढ़ाया नैतिक शिक्षा का पाठ

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बीइओ ने बच्चों को पढ़ाया नैतिक शिक्षा का पाठ

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश मिश्रा ने गुरुवार को पीपरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीएमसी पीपरा उर्दू का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Motihari: छौड़ादानो. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश मिश्रा ने गुरुवार को पीपरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बीएमसी पीपरा उर्दू का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम मे उन्होंने वर्ग कक्ष में बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया. बच्चों को बताया कि ईमानदारी, सहानुभूति, प्रेम, अहिंसा, भाईचारा, बड़ों का आदर और एक दूसरे के भावनाओं को सम्मान देना हमारे नैतिक कर्तव्यों में शामिल हैं. इन नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन कर हम अपने व्यक्तित्व को महान बना सकते है. जिससे समरस और समृद्ध समाज का निर्माण होगा. शांति और सद्भाव बना रहेगा. जो विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत जरुरी अवयव है. बताते चलें कि, शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पदाधिकारियों को 11 बजे तक विद्यालयों का बिन्दुवार निरीक्षण करना है. निरीक्षण के क्रम में बीईओ श्री मिश्रा ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पोशाक, किताब, स्वच्छता, मध्याह्न भोजन, खेलकूद, टीएलएम आदि का निरीक्षण किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मरगुब आलम, शिक्षक मो.ईजहार हुसैन, परवेज आलम, शिव शंकर गिरि, चंदन कुमार, मुंतजिर आलम, सद्दाम हुसैन, अंजू कुमारी, रसोईया लालमून नेशा, सलमा खातून, जकीरा खातून, तैजून नेशा, अरबून नेशा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन