Motihari : शहर के चौक-चौरोह से हटाये गये राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बैनर-पोस्टर

Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 06 Oct 2025 10:05 PM

विज्ञापन

आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होते ही सोमवार शाम को सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी . आदर्श आचार चुनाव संहिता लागू होते ही सोमवार शाम को सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के होर्डिंग व बैनर-पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया. नगर निगम ने शहर में अभियान चलाकर चौक-चौराहों पर लगाए गए राजनीतिक दलों के बैनर व पोस्टर हटाकर जब्त कर लिया्. अभियान के पहले दिन शहर के विभिन्न स्थानों से लगभग 200 से अधिक होर्डिंग्स व बैनर हटाए गए. वहीं जिले में धारा 144 भी लागू कर दी गई है. नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर शहर में निकले, चौक-चौराहे से होर्डिंग व बैनर हटाया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 48 घंटे के अदर जिले के हर चौक-चौराहे से होर्डिंग व बैनर पोस्टर हटा लेना है. पकड़े जाने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन