पोल नहीं, बांस के सहारे लटके बिजली के तार, मुखिया ने बीडीओ और बिजली विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Author Raj Nikhil|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
बांस के सहारे बिजली आपूर्ति से मंडरा रहा बड़ा खतरा

प्रतीकात्मक तस्वीर

बंजरिया के अजगरी पंचायत में बिजली के खंभों के अभाव में बांस के सहारे तार खींचे गए हैं, जिससे ग्रामीणों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन अभी भी मौन है।

विज्ञापन

Electricity Pole: बंजरिया प्रखंड की अजगरी पंचायत में बिजली व्यवस्था की बदहाली ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है. पंचायत के कई वार्डों में बिजली के खंभे नहीं होने के कारण बांस के सहारे बिजली के तार खींचे गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

स्थानीय लोगों ने जल्द स्थायी व्यवस्था करने की मांग उठाई है.

मुखिया ने अधिकारियों को सौंपा पत्र

मामले को लेकर पंचायत की मुखिया एवं मुखिया संघ की प्रखंड उपाध्यक्ष वीणा सिंह ने बीडीओ और विद्युत कनीय अभियंता को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि पंचायत में कई स्थानों पर बिजली के तार अस्थायी रूप से बांस के सहारे लगाए गए हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जोखिम भरे हैं.

पहले भी दिया गया था आवेदन

मुखिया वीणा सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर 30 मई 2026 को आयोजित पंचायत सहयोग शिविर में भी आवेदन दिया गया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन दिए जाने के बाद भी अब तक संबंधित अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण नहीं किया है और न ही समस्या के समाधान के लिए कोई पहल की गई है.

जल्द कार्रवाई की मांग

मुखिया ने प्रशासन और बिजली विभाग से पंचायत का निरीक्षण कर आवश्यक स्थानों पर बिजली के पोल लगाने तथा सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.


विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन