धान खरीद घोटाले में बड़ा एक्शन, करोड़ों के गबन पर कई पैक्स संचालकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Updated:
विज्ञापन
धान घोटाला: करोड़ों की वसूली के लिए वारंट जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी में धान अधिप्राप्ति राशि गबन करने वाले पैक्स अध्यक्षों और मिलरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

विज्ञापन

Paddy Procurement Scam: मोतिहारी में धान अधिप्राप्ति से जुड़े करोड़ों रुपये के सरकारी धन के कथित गबन और वित्तीय अनियमितता के मामलों में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिला नीलाम पत्र शाखा की ओर से जारी सूची के अनुसार विभिन्न पैक्स, व्यापार मंडलों और संबंधित डिफॉल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं.

प्रशासन का कहना है कि सरकारी राशि की वसूली और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में अब किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

2017-18 से 2025-26 तक के मामले जांच के दायरे में

जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रिंस अनुपम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक के कई मामलों में बड़ी राशि की वसूली लंबित है.

उन्होंने कहा कि सभी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है और बकाया सरकारी राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी.

हालिया कार्रवाई में इन आरोपितों पर वारंट

जिला प्रशासन के अनुसार 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कई अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर पुलिस को तामिला कराने का निर्देश दिया गया है.

इनमें शामिल हैं:

आरोपितबकाया राशि
जितेन्द्र कुमार₹16,43,884
मनोज कुमार₹9,25,243
ईश्वर दयाल सिंह₹7,80,000

प्रशासन के अनुसार इन पर धान अधिप्राप्ति की राशि सरकारी खजाने या संबंधित सहकारी बैंक में जमा नहीं करने का आरोप है.

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

सहकारिता विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि किसानों के हक की राशि और सरकार के कैश-क्रेडिट ऋण का दुरुपयोग करने वाले किसी भी पैक्स अध्यक्ष, सचिव या मिलर को बख्शा नहीं जाएगा.

पुलिस की विशेष टीमें चिन्हित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं. आवश्यकता पड़ने पर बकाया राशि की वसूली के लिए संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है.

इन मामलों में भी पहले जारी हो चुके हैं वारंट

आरोपितपैक्स/गांववाद संख्याबकाया राशिवारंट जारी होने की तिथि
कोदई प्रसादटिकुलिया पैक्स02/2024-25₹31,39,79627 मार्च 2025
विनोद कुमारफुलवार पैक्स11/2024-25₹25,34,61829 जनवरी 2025
रामबाबू यादवतेतरिया44/2024-25₹64,24,44120 जनवरी 2026
पिंटू गिरीजागापाकड़18/2024-25₹34,25,0953 जनवरी 2026
अनिल कुमार सिंहजमुनिया255/2025-26₹51,35,27620 जुलाई 2026
सुनिल कुमार शर्मामधुबनी पूर्वी35/2024-25₹54,15,22620 जुलाई 2026
मनोज कुमारपकड़ी दिक्षित15/2024-25₹9,25,24320 जुलाई 2026*
ईश्वर दयाल सिंहबरियरिया टोला130/2024-25₹7,80,00020 जुलाई 2026*
मदन चौबेमननपुर, गोविन्दगंज36/2024-25₹30,64,46320 जुलाई 2026*
सुजय कुमार पाण्डेयलौरिया21/2017-18₹17,94,13120 जुलाई 2026

अब आगे क्या होगा?

जिला प्रशासन ने संबंधित मामलों में गिरफ्तारी वारंट के निष्पादन का निर्देश पुलिस को दिया है. साथ ही बकाया सरकारी राशि की शत-प्रतिशत वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है. प्रशासन का कहना है कि धान अधिप्राप्ति में वित्तीय अनियमितता से जुड़े सभी मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
Amresh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन