सुनसरी हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने बनाई संयुक्त रणनीति

Author Munendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

संयुक्त बैठक में उपस्थित दोनों देश की सीमा पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संयुक्त सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की बैठक में गश्त तेज करने और ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Sunsari Violence: नेपाल के सुनसरी जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. इसी सिलसिले में शुक्रवार को जमुनिया और अठमोहान के बीच स्थित संयुक्त सीमा स्तंभ संख्या 357/03 के पास झरौखर सीमा चौकी पर भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

बैठक में सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने बनाई संयुक्त रणनीति

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता 71वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट संतोष कुमार और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की 12वीं वाहिनी के डीएसपी सजेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ ने की.

इस दौरान झरौखर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे.

संयुक्त गश्त और रात्रि निगरानी होगी तेज

बैठक में सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, संयुक्त गश्त को नियमित और अधिक प्रभावी बनाने तथा रात्रिकालीन गश्त तेज करने पर सहमति बनी.

अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां लगातार आपसी समन्वय बनाए रखेंगी.

ग्रामीणों को भी किया जाएगा जागरूक

बैठक में सीमावर्ती गांवों के लोगों को वर्तमान परिस्थितियों के प्रति जागरूक करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया.

इसके साथ ही तीसरे देशों के नागरिकों की आवाजाही और उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया.

सूचना साझा कर होगी त्वरित कार्रवाई

बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि कोई भारतीय नागरिक नेपाल में किसी हिंसात्मक या कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना में संलिप्त पाया जाता है, तो दोनों देशों के प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल आपसी समन्वय के साथ सूचना साझा करेंगी.

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

शांति बनाए रखने पर दोनों देशों की सहमति

बैठक के अंत में दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इसी तरह समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन