रात में बंद थी दुकान, अचानक उठा धुआं... देखते ही देखते आग ने निगल लिया पूरा कारोबार, 20 लाख से अधिक का सामान जलकर राख

Author Munendra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
आग की लपेटो से घिरा दुकान | Prabhat Khabar Network

आग की लपेटो से घिरा दुकान

घोड़ासहन के बस स्टैंड रोड पर एक थोक किराना दुकान में गुरुवार रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन दल की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन

Ghorasahan Short Circuit News: घोड़ासहन के बस स्टैंड रोड स्थित एक थोक किराना दुकान में गुरुवार रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई.

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है.

रात में बंद थी दुकान, फिर आया फोन

पीड़ित कारोबारी जय जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल ने बताया कि वह रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर वी चौक स्थित अपने घर चले गए थे.

करीब 9:15 बजे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि दुकान से धुआं निकल रहा है. मौके पर पहुंचने तक पूरी दुकान आग की लपटों में घिर चुकी थी और अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटा हुआ था.

छह दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन, ढाका, कुंडवा चैनपुर, चिरैया और मोतिहारी से करीब आधा दर्जन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे.

दमकल कर्मियों, स्थानीय व्यवसायियों और आसपास के लोगों ने कई घंटों तक लगातार प्रयास किया. देर रात करीब 2 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.

अधिकांश सामान जलकर हुआ राख

बबलू जायसवाल धारा, कोल्हू तेल और अनमोल बिस्कुट के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर हैं.

स्थानीय लोगों की मदद से दुकान से कुछ सामान बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अधिकांश तेल, चीनी, किराना सामग्री और अन्य व्यापारिक सामान आग में जलकर नष्ट हो गया.

रातभर जुटी रही लोगों की भीड़

आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देर रात तक बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद रहे.

प्रशासन के अनुसार नुकसान का आकलन किया जा रहा है. फिलहाल प्रारंभिक अनुमान में 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति बताई जा रही है.

जांच में जुटा प्रशासन

पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना गया है. विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का अंतिम आकलन सामने आएगा.


विज्ञापन
Munendra Kumar

लेखक के बारे में

By Munendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन