ePaper

Motihari: आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेश कार्यक्रम का समापन

Updated at : 31 May 2025 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेश कार्यक्रम का समापन

पांच दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेश कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया. यह कार्यक्रम एमएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Motihari:मोतिहारी. पांच दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेश कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया. यह कार्यक्रम एमएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित किया गया. लोगों ने इस शिविर में ज्ञान, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का लाभ उठाया. कार्यक्रम का संचालन बंगलौर आश्रम से आये कुशल प्रशिक्षक आनंद राय एवं आकांक्षा राय ने किया. इन दोनों ने समवेत स्वर में कहा कि आज समाज में हर घर, हर परिवार में राग द्वेष बढ़ रहा है. इसका निवारण ध्यान और सही ज्ञान के माध्यम से ही हो सकता है. हर किसी को आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेश शिविर में आवश्यक शामिल होना चाहिए. कहा कि समाज में बढ़ते तनाव, मानसिक अशांति और अलगवाद के बढ़ते दौर में आर्ट ऑफ लिविंग मनुष्य के कल्याण के लिए सदैव अग्रसर है. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि सुदर्शन क्रिया के माध्यम से उनके दैनिक जीवन एवं मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य में बहुत वृद्धि हुई है. इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए टीके सिंह की सराहना की गयी. मौके पर संस्था के स्वयंसेवक सत्यप्रिया, दीवाकर, राजवंशी, प्राचार्य सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन