बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए पूर्वी चंपारण के दो खिलाड़ी मुजफ्फरपुर रवाना

Updated:
विज्ञापन

जिला खेल भवन में खिलाड़ियों के साथ जिला खेल पदाधिकारी

पूर्वी चंपारण के दो युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बिहार राज्य रैंकिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर की ओर प्रस्थान किया है. विभिन्न आयु वर्गों में ये खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

Motihari News: प्रथम बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण के दो होनहार खिलाड़ी मुजफ्फरपुर रवाना हो गए हैं. यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 अगस्त से 9 अगस्त तक आयोजित होगी. जिले के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अलग-अलग आयु वर्ग में दिखाएंगे दम

पूर्वी चंपारण के खिलाड़ी अर्नव अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे. वहीं आयुष अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे. दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए जीत का भरोसा जताया.

जिला खेल पदाधिकारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मुजफ्फरपुर रवाना होने से पहले जिला खेल पदाधिकारी अंकित कुमार ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में खेलने की सलाह देते हुए सफलता की शुभकामनाएं दीं.

टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पूर्वी चंपारण टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, नागेन्द्र प्रसाद, विभाष चन्द्र और रमेश कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे.

खेल प्रेमियों ने की बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

इस अवसर पर टेबल टेनिस संघ के सचिव शैलेन्द्र मिश्र 'बाबा', कबड्डी संघ के सचिव भानू प्रकाश सहित खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई.

यह भी पढ़ें : वाल्मीकिनगर गंडक बराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन