ePaper

Motihari :नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आरंभ

Updated at : 15 Jun 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari :नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आरंभ

स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ हो गया है.

विज्ञापन

पीपराकोठी. स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ हो गया है. इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय के वेबसाइड पर अगले 29 जुलाई तक आवेदन कर सकते है. इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्य सुस्मिता सिंह ने बताया कि उम्मीदवार जो जिले के वास्तविक निवासी हैं और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले के सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा वर्ग पांचवीं में पढ़ रहे हैं. प्रत्येक कक्षा में पूरा शैक्षणिक सत्र पढ़ा हो और सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा वर्ग तीसरी और कक्षा चौथी उत्तीर्ण की हो. उसका उम्र 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच जन्मे हों (दोनों तिथियां शामिल हैं) जिले में कम से कम 75 फीसदी सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों द्वारा भरी जाएगी. सरकारी मानदंडों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण मान्य होगी. वही न्यूनतम एक तिहाई सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं. इस संबंध में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में बताया कि आन लाइन आवेदन को संबंधित प्रधानाध्यापक से सत्यापित करा कर किसी भी सीएससी में आवेदन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि 75 फीसदी ग्रामीण व 25 फीसदी शहरी क्षेत्रों के छात्र छात्राओं का नामांकन होना है. इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर स्कूल से ज्यादा से ज्यादा फार्म को भरवाने का प्रयास करें. उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में एक अहम भूमिका अदा कर रहा है और यहां की शिक्षा नि:शुल्क है. और नवोदय विद्यालय समिति द्वारा चयन परीक्षा 13 दिसम्बर को होना निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन