ePaper

मोतिहारी में 27 सीओ से जवाब तलब, छह सीओ को वेतन बंद

Updated at : 29 Apr 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में 27 सीओ से जवाब तलब, छह सीओ को वेतन बंद

पीडितों और अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाने में लापरवाही को लेकर जिले के सभी 27 सीओ से डीएम सौरव जोरवाल ने जवाब तलब किया है.

विज्ञापन

मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले में धूप के कहर के बीच अग्निकांड की घटनायें भी बढ़ी हैं. पीडितों और अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाने में लापरवाही को लेकर जिले के सभी 27 सीओ से डीएम सौरव जोरवाल ने जवाब तलब किया है. वहीं मृतकों की सूची देने व राहत में विलंब को ले छह सीओ का वेतन बंद कर दिया गया है. जिला आपदा प्रभारी प्रेमलता कुमारी ने बताया कि ढाका, छौडादानों, रामगढ़वा, अरेराज, पीपरोठी, रक्सौल और आदापुर के सीओ है जिनका वेतन बंद किया गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में अब तक करीब 12 लोगों की मौत हुई, इसमें कुछ पूर्व की भी मौत है. सीओ के द्वारा रिपोर्ट नहीं देने के कारण कई मृतक के अश्रितों को मुआवजा भुगतान में विलंब हुआ है. सीओ के द्वारा अभिलेख का संधारण भी सही ढंग से नहीं किया गया है .पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तकनीकी त्रुटी के कारण भी. भुगतान नहीं हो रहा है.जिला आपदा प्रभारी प्रेमलता कुमारी ने बताया कि सभी सीओ को निर्देश दिया गया है कि आपदा मद में आवंटित राशि का निकासी कर पीड़ितों के बीच शीघ्र वितरित करें. संग्रामपुर और सिकरहना के कुंडवा चैनपुर में अग्निकांड की बड़ी घटना घटी है. सिकरहाना में मृतक के अश्रितों को मुआवजा राशि दे दी गयी है. संग्रामपुर की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कोई भी पीड़ित नियमानुसार सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन