जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया जा रहा है.
मोतिहारी. जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया जा रहा है. छह माह के शिशुओं को स्तनपान कराने के साथ साथ सही पोषण उपल्बध कराने के लिए लोगों को जागरूक करने हेतू बुधवार को सभी केन्द्रों पर अन्नप्रशासन दिवस का आयोजन किया गया. इसमें छह माह पूर्ण कर चुके सभी बच्चों को खिर खिलाकर ऊपरी आहार की शुरूआत की गयी. इसके साथ ही केन्द्रों पर उपस्थित परिजनों को शिशुओ के बेहतर पोषण की भी जानकारी दी गयी. सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छह माह के शिशुओं को सही पोषण के साथ अन्नप्राशन कराने का सभी आंगनबाड़ी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया. आईसीडीएस डीपीओ कविता कुमारी ने बताया कि मोतिहारी ग्रामीण बाल विकास परियोजना के चार केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए केन्द्र पर उपस्थित बच्चों को खीर खिलाकर उनके स्वस्थ्य जीवन के लिए उपस्थित दपंतियों को जागरूक किया गया. डीपीओ ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को सही पोषण उपल्बधता सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण अभियान चलाया जाता है. निरीक्षण के दौरान डीपीओ के साथ सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य कर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




