ePaper

Motihari: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पशुपालकों को किया जागरूक

Updated at : 24 Jun 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पशुपालकों को किया जागरूक

पशुपालकों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जन जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: चकिया. मेहसी प्रखंड के कोटिया हरिराम एवं सुरसाबाद में मंगलवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर पशुपालकों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जन जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषकों एवं पशुपालकों को मोबाइल वेटरनरी यूनिट की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी. पटना से आए कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पशुपालकों को बताया कि अब पशुओं की चिकित्सा सेवा उनके द्वार तक पहुंचेगी. एमवीयू इकाई के अंतर्गत पशु चिकित्सक एवं प्रशिक्षित पारा वेट स्टाफ की टीम एक मोबाइल वाहन के माध्यम से गांव-गांव जाकर बीमार पशुओं की जांच, उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण एवं परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगी. सेवा के लिए पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर सकते है. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत योजनाओं की जानकारी को सरल भाषा में प्रभावी ढंग से बताया गया. सहायक पशु चिकित्सक विपुल सिंह गोलू ने बताया कि इस जन जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देना, पशुओं की समय पर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है. मौके पर बब्लू ठाकुर, शमसुद्दीन व काफी संख्या में किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन