मुजफ्फरपुर भाया मोतिहारी आनंद विहार दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

रेलवे ने मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्टेशन के बीच भाया बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है.
मोतीहारी. रेलवे ने मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्टेशन के बीच भाया बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05219 व 05220 का परिचालन मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के बीच होगा. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से 04 व 11 मई को आनंद विहार दिल्ली को रवाना होगी. वही आनंद विहार से 05 व 12 मई को मुज़फ्फरपुर वापस होगी. इस ट्रेन में जनरल कोच 03, शयनयान 10, तृतीय सह द्वितीय एसी 03, द्वितीय एसी – 01, दिव्यांग 02 कोच है. वही दूसरा एसी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05251व 05252 मुजफ्फरपुर से 08 व 15 मई को और आनंद विहार से 09 व 16 मई को मुज़फ्फरपुर वापस होगी. इस ट्रेन में एसी ईकोनॉमी 20, जनरेटर – 02 कोच है. यह दोनों ट्रेन मुजफ्फरपुर से संध्या 6 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 2:15 बजे आनंद विहार पहुँचेगी. वही वापसी में ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से संध्या 4 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई अगले दिन सुबह 11:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव बापूधाम मोतिहारी, सगौली, नरकटियागंज बगहा, गोरखपुर, बस्ती गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद व गाजियाबाद स्टेशन पर होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










