Motihari: नवोदय विद्यालय में 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

Updated:
विज्ञापन
Motihari: नवोदय विद्यालय में 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन शुरू

जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 वर्ग 11वीं में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नामांकन के लिए 20 जून से आवेदन करना आरंभ हो गया है.

विज्ञापन

Motihari: पीपराकोठी. स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 वर्ग 11वीं में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नामांकन के लिए 20 जून से आवेदन करना आरंभ हो गया है. इस संबंध में नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुस्मिता सिंह ने बताया कि विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में 11वीं में इस विद्यालय में दाखिले के लिए पात्र छात्र छात्रा या उनके अभिभावक विद्यालय के कार्य दिवस को कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करा सकते है. कहा कि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है और चयन प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई निर्धारित है. कहा कि अगर किसी विशेष श्रेणी में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने कि स्थिति में रिक्त सीटों को नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार भरा जायेगा. उन्होंने पात्र छात्र छात्राओं को निर्धारित समयसीमा के अंदर आवेदन जमा करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन