Motihari: फेक न्यूज़ एवं पेड न्यूज पर नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन सख्त
Published by : HIMANSHU KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 4:32 PM
बिना एमसीएमसी प्रमाणन के कोई राजनीतिक विज्ञापन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक अथवा सोशल मीडिया में प्रसारित नहीं किया जाए.
Motihari: मोतिहारी .आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना एमसीएमसी प्रमाणन के कोई राजनीतिक विज्ञापन प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक अथवा सोशल मीडिया में प्रसारित नहीं किया जाए. उन्होंने कहा है कि मीडिया के सभी प्रतिनिधिगण से निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग की अपेक्षा की जाती है. सोशल मीडिया पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार सामग्री के सत्यापन की जिम्मेवारी संबंधित प्रकाशक की होती है. इसलिए किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पूर्व उसकी सत्यता की पूरी जांच अवश्य कर ली जाए तथा फेक न्यूज से संबंधित मामलों में विशेष सावधानी एवं संवेदनशीलता बरती जाए. डीएम ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी के पक्ष में प्रचारात्मक समाचार या सामग्री का प्रसारण करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचनायें अत्यंत तीव्र गति से प्रसारित होती हैं अतः केवल सत्य, प्रामाणिक एवं निष्पक्ष समाचार ही साझा किए जाएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










