फहद खान हत्याकांड का आरोपी सलीम अंसारी कोर्ट में सरेंडर, पुलिस करेगी रिमांड पर पूछताछ
सांकेतिक तस्वीर
मधुबन थाना क्षेत्र के चर्चित फहद खान हत्याकांड का फरार आरोपी सलीम अंसारी मोतिहारी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है. पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी फरहान अभी भी फरार है.
East Champaran News: मधुबन थाना क्षेत्र के योगौलिया टोला गुलाब खान गांव में 10 जून की रात जलसा मेले के दौरान हुए चर्चित फहद खान हत्याकांड के फरार नामजद आरोपी सलीम अंसारी ने मोतिहारी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. वहीं मामले का दूसरा मुख्य आरोपी फरहान अब भी फरार है.
Madhuban News: नेपाल से लौटकर कोर्ट में किया सरेंडर
पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी सलीम अंसारी नेपाल भाग गया था. लगातार दबिश और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद वह नेपाल से लौटकर मोतिहारी कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया.
पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ
पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी.
दूसरे आरोपी की तलाश जारी
डीएसपी ने बताया कि मामले का दूसरा मुख्य आरोपी फरहान अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से 4 नाबालिग लड़कियां मुक्त, संचालक पर केस दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shashi Chandra Tiwary
शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









