बॉयफ्रेंड से बंद थी बातचीत, टावर पर चढ़ी युवती, ढाई घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन

टॉवर पर चढ़ी युवती

रक्सौल में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी ने टावर पर चढ़कर हंगामा कर दिया. लगभग ढाई घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा. किशोरी का आरोप है कि प्रेमी ने उससे बात करना बंद कर दिया है.

विज्ञापन

Motihari News: रक्सौल शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित डीपीएम स्कूल के समीप मंगलवार को प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान एक नाबालिग के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. सूचना मिलने पर हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों व स्थानीय लोगों की मदद से उससे लगातार बातचीत की. करीब ढाई घंटे की समझाइश के बाद नाबालिग को सुरक्षित नीचे लाया गया. पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गयी और परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Raxaul News: दो माह से बातचीत बंद होने से परेशान थी नाबालिग

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात अपनी दोस्त के देवर से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोनों करीब आ गए.

नाबालिग के अनुसार, पिछले करीब दो माह से युवक से उसकी बातचीत बंद थी. इसी बात को लेकर वह परेशान थी और युवक से शादी करना चाहती थी.

पुलिस और प्रशासन ने लगातार की समझाइश

युवती से संवाद करते थानाध्यक्ष. | Prabhat Khabar Network

घटना की सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति को देखते हुए रक्सौल के अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, वार्ड पार्षद ओम कुमार साह और स्वयंसेवी रंजीत सिंह भी वहां पहुंचे.

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने माइक के माध्यम से नाबालिग से बातचीत की. काफी देर तक समझाने और उसकी बात सुनने के बाद उसे सुरक्षित नीचे लाया गया.

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

पुलिस ने नाबालिग को भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी और मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि नाबालिग को सुरक्षित थाना लाया गया है. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी.

मामा के घर से रक्सौल पहुंची थी नाबालिग

टॉवर पर चढ़ी युवती. | Prabhat Khabar Network
टॉवर पर चढ़ी युवती

पुलिस के अनुसार नाबालिग के माता-पिता नेपाल के काठमांडू में व्यवसाय करते हैं. वह पश्चिमी चंपारण के मरजदवा स्थित अपने मामा के घर पर रह रही थी.

नाबालिग के अनुसार, वह वहां से निकलकर रक्सौल पहुंची थी. बाद में उसने स्थानीय वार्ड पार्षद से संपर्क कर अपनी परेशानी बतायी. इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिली.

युवक ने शादी से किया इनकार

पुलिस ने मामले में संबंधित युवक से भी संपर्क किया. पुलिस के अनुसार युवक ने नाबालिग से शादी करने से इनकार किया है.

अब पुलिस नाबालिग की शिकायत और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है. मामले में नाबालिग की सुरक्षा और उसके हित को प्राथमिकता दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: SSB जवानों की कलाई पर बच्चों ने बांधी राखी, पीपराकोठी में रक्षाबंधन पर दिखा भावुक नजारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन