Motihari: डाक विभाग वार्डों में कैंप लगाकर खोलेगा खाता

Updated:
विज्ञापन
Motihari: डाक विभाग वार्डों में कैंप लगाकर खोलेगा खाता

डाक विभाग द्वारा अब वार्डों में कैंप लगाकर खाता खोला जायेगा. इसके लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त के कक्ष में नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव एवं डाक अधीक्षक आशुतोष आदित्य के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

Motihari:मोतिहारी. डाक विभाग द्वारा अब वार्डों में कैंप लगाकर खाता खोला जायेगा. इसके लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त के कक्ष में नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव एवं डाक अधीक्षक आशुतोष आदित्य के साथ बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि डाक विभाग द्वारा वार्डों में कैंप लगाकर सुकन्या समृद्धि खाता खोला जायेगा. इसको लेकर नगर आयुक्त ने सभी वार्डों के वार्ड पार्षदों द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया. इसके अलावा पीपीएफ एकाउंट और जनसुरक्षा संबंधी डाक विभाग के अन्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने कहा कि डाक विभाग द्वारा चलाये गये सभी योजनाएं आमलोगों के हित में है. इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा. मौके पर डाक निरीक्षक जनशिकायत कमलेश कल्याण व प्रशिक्षक प्रधान डाकघर अमित कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन