Motihari : पुरानी रंजिश को ले युवक को चाकू मारा

Updated:
विज्ञापन
Motihari : पुरानी रंजिश को ले युवक को चाकू मारा

थाना क्षेत्र के मनकररिया पंचायत के गढ़वा टिकुलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अपने दरवाजे पर बैठे एक युवक को बाइक से आए बदमाशों ने तबातोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के मनकररिया पंचायत के गढ़वा टिकुलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर अपने दरवाजे पर बैठे एक युवक को बाइक से आए बदमाशों ने तबातोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी युवक उक्त गांव निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र हिमांशु कुमार बताया जाता है, जिसके पीठ,सीने आदि कई जगहों पर चाकू के गंभीर जख्म लगे हैं. घटना के बाद जख्मी को आनन फानन में पहाड़पुर सीएचसी लाया गया, जहां गंभीर स्थिति के कारण उसे मोतिहारी रेफर कर दिया गया.वही जख्मी के परिजन ने बताया कि पुराने रंजिश को लेकर बगल गांव के बाइक से आए कुछ बदमाशों ने एकाएक हमला कर चाकू मार कर जख्मी कर दिया. मौके पर पुलिस पहूंच कर एक यूवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आगे पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन