Motihari: परसौनी कपूर की महिला का समस्तीपुर में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: परसौनी कपूर की महिला का समस्तीपुर में हुई मौत

परसौनी कपूर गांव की 65 वर्षीया सुगनी देवी की मौत इन्द्रबारा समस्तीपुर में हो गयी है.

विज्ञापन

Motihari: पताही. थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव की 65 वर्षीया सुगनी देवी की मौत इन्द्रबारा समस्तीपुर में हो गयी है. मृतका अपने परिजनों के साथ बाबा केवल स्थान इन्द्रबाड़ा समस्तीपुर रामनवमीं का मेला देखने गयी थी. इस दौरान वह अपने परिजनों से खो गयी थी. मेला में बेहोश मिली महिला को मेला समिति द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना पर परिजन मेला क्षेत्र पहुंचे. मृतका के पुत्र संजय सहनी ने बताया कि मेला में मेरी मां खो गयी थी, जिसके बाद खोजबीन के बाद मेला समिति द्वारा फ़ोटो दिखाया गया जो मेरी मां का था. सूचना मिला कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन