Motihari: टूटे हुए हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई महिला, मौत

मेहसी थाना क्षेत्र के बखरी नाजिर पंचायत स्थित चकरोजा शमसुद्दीन गांव मे घर के पीछे जलावन लाने गई महिला 1100 वोल्ट के टूटे हुए तार की चपेट मे आ गयी
Motihari: चकिया. मेहसी थाना क्षेत्र के बखरी नाजिर पंचायत स्थित चकरोजा शमसुद्दीन गांव मे घर के पीछे जलावन लाने गई महिला 1100 वोल्ट के टूटे हुए तार की चपेट मे आ गयी, जिससे बुरी तरह से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार अहले सुबह करीब पांच बजे कि बताई जाती है. स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना बिजली विभाग व थाना को दी, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई. मृतका चकरोजा शमसुद्दीन गांव निवासी संतोष साह की पत्नी मंजू देवी (40) है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. मृतक महिला का पति दूसरे राज्य में मजदूरी का काम करता है. परिजनों द्वारा इसकी सूचना उसके पति एवं मायके को दे दी गई है. विद्युत विभाग के एसडीओ ने घटना को दुखद बताते हुए नियमानुकूल कार्रवाई की बात कही है. मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई कि जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










