पिस्टल व गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पहाड़पुर के सटहां कचहरी टोला से हथियार के साथ एक बदमाश पकड़ा गया. वह बिना नम्बर की बाइक पर हथियार लेकर घुम रहा था.
विज्ञापन
मोतिहारी . पहाड़पुर के सटहां कचहरी टोला से हथियार के साथ एक बदमाश पकड़ा गया. वह बिना नम्बर की बाइक पर हथियार लेकर घुम रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश संदीप कुमार है, जो सटहां कचहरी टोला का रहने वाला है. उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो गोली, एक मोबाइल व बिना नम्बर की एक ग्लैमर बाइक बरामद हुआ है. कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ संदीप की एक तस्वीर वायरल हुई थी. इसकाे लेकर थाना में उसके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज थी. उसकी तलाश में पुलिस थी ही, तबतक मंगलवार को सूचना मिली कि वह अपने गांव में बिना नम्बर की बाइक से घुम रहा है, जिसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया. छापेमारी में डीएसपी के साथ पहाड़पुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, दारोगा नीलम कुमारी, चौकीदार नितेश कुमार, मधुरंजन कुमार सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










