पिचकारी खरीदने जा रही बच्ची की वाहन के ठोकर से मौत

Published by :SATENDRA PRASAD SAT
Published at :13 Mar 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
पिचकारी खरीदने जा रही बच्ची की वाहन के  ठोकर से मौत

चिउटही गांव के समीप एक अज्ञात कार चालक ने पांच वर्षीय बच्ची को ठोकर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के चिउटही गांव के समीप एक अज्ञात कार चालक ने पांच वर्षीय बच्ची को ठोकर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. परिजन इलाज के लिए मोतिहारी ले जा रहे थे तबतक रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी. मृत बच्ची पवन यादव की पुत्री प्रीति कुमारी है. घटना तुरकौलिया- छपवा मुख्य पथ की है. मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन शव को लाकर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया. सूचना पर पहुंच पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को हटवाया. उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बच्ची पिचकारी खरीदने जा रही थी. इसीबीच उसके घर के समीप ही एक कार ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतिका बच्ची दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर थी. उसके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. होली के एक दिन पहले घर मे मातम छा गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. आवेदन मिलने पर आगे की कर्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन