मां का पट खुलते ही पूजा-अर्चना को ले भक्तों की उमड़ी भीड़

चैत नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ह. भक्तों ने सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की.
मोतिहारी. चैत नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ह. भक्तों ने सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की. इनकी अराधना से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है तथा सुरक्षा, साहस प्रदान होता है. शहर के कचहरी चौक जगदंबा आनंद धाम मंदिर, बलुआ दुर्गा मंदिर, चांदमारी दुर्गा मंदिर, चांदमारी माई स्थान, अवधेश चौक, मीना बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, बेलही देवी, छतौनी बस स्टैंड, अगरवा माई स्थान सहित अन्य मंदिरों में कलश स्पापना कर पूजा-अर्चना की. सोमवार को सुबह छठ व्रतियों द्वारा घाटों से लौट कर मां के सातवें रूप की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर शहर के मंदिरों को इलेक्ट्रॉनिक्स बल्ब व्यक्तियों से सजाया गया है. कल यानि मंगलवार को मां के आठवें स्वरूप का पूजा-अर्चना की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










