Motihari : अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari : अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्चे की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से बच्चे की मौत

विज्ञापन

Motihari : सिकरहना. ढाका-घोड़ासहन पथ में चैनपुर ढाका ब्रह्मस्थान के समीप रविवार को अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चा चैनपुर ढाका मोहल्ला निवासी उपेन्द्र साह का 6 वर्षीय नाती शिवम कुमार बताया गया है. मृत शिवम ढाका थाना क्षेत्र के बड़हरवा लखनसेन निवासी राजेश कुमार साह का पुत्र था, जो फिलहाल अपने नाना के घर चैनपुर ढाका आया हुआ था. वाहन से ठोकर लगने के बाद उसे इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इधर घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची ढाका पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. इधर घटना से मृत बच्चे के ननिहाल चैनपुर ढाका एवं घर बडहरवा लखनसेन में परिजनों को काफी सदमा लगा है. रो-रो कर उनका बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन