ePaper

Motihari: परशुराम जयंती पर धर्म की रक्षा का किया गया आह्वान

Updated at : 29 Apr 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: परशुराम जयंती पर धर्म की रक्षा का किया गया आह्वान

लौरिया स्थित एक होटल में मंगलवार को परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व गणमान्य लोगों ने धर्म की रक्षा के लिए भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. लौरिया स्थित एक होटल में मंगलवार को परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों व गणमान्य लोगों ने धर्म की रक्षा के लिए भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया. भगवान परशुराम का जुलूस गाजे बाजे के साथ बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के समीप से निकलकर मुख्य चौक होते हुए लौरिया कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे श्री शक्ति शरणानंद जी महाराज उर्फ चंचल बाबा, महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरी जी महाराज, आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद, विधायक सुनील मणि तिवारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ई गप्पू राय, अरेराज नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार उर्फ रंटू पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार उर्फ मंटू दुबे, दिनेश पांडेय,प्रो कामेश्वर मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. चंचल बाबा ने कहा कि आज परशुराम जयंती का गौरव का दिन है,भगवान परशुराम धर्म के रक्षक थे, उनके द्वारा ही अधर्मी व धर्म को क्षति पहुंचाने वाले लोगों का नाश किया गया. उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए परशुराम के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज,राजद नेता सह वाटिका निर्देशक राजू पांडेय,प्रोफेसर अरुण मिश्रा,भाजपा नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी, रामबाबू मिश्र,पप्पू रंजन मिश्र,वैद्यनाथ तिवारी,मदन मोहन नाथ तिवारी,सुमित कुमार शुक्ला,संजय पांडेय,विवेकानंद पांडेय,राजेंद्र मिश्र,प्रमोद मिश्र,प्राचार्य कर्मात्मा पांडेय,सहित अन्य कई गण्यमन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन