Motihari : जिप की सामान्य बैठक में 96.50 करोड़ का बजट पारित

जिला परिषद की सामान्य बैठक में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सर्व सम्मति से करीब 96 करोड़ 50 लाख 83 हजार का बजट पारित किया गया.
Motihari :माेतिहारी.जिला परिषद की सामान्य बैठक में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सर्व सम्मति से करीब 96 करोड़ 50 लाख 83 हजार का बजट पारित किया गया, जिसमें जिले के 40 स्कूलों में आदर्श पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें 1498 प्रकार की पुस्तकें होगी. इसके अलावा 200 यात्री शेड बनेंगे. आंकड़ों पर गौर करे तो वर्ष 2024-25 में दो करोड़ 75 लाख मुनाफा जिप को हुआ था, जो इस वर्ष बढ़कर पांच करोड़ 19 लाख हो गया है. जिप परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में आहूत बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष ममता राय ने की.सामान्य बैठक से अनुपस्थित रहने वाले एक दर्जन अधिकारी व कर्मियों से जवाब – तलब किया गया है . जवाब से संतुष्ट न होने पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है.
बकाया भुगतान न होने पर दुकानों का रद होगा एकरारनामा
जिला परिषद् के दुकान आवंटियो के यहा किराया बाकी है उन्हें शीध्र जमा कराने व जिनका एकरारनामा नही हुआ है उन्हें शीध्र कार्यालय में संपर्क कर एकरारनामा कराने के लिए शक्त हिदायत दिया गया. अगर बकायादार बकाया नही चुकाते हैं तथा एकरारनामा नहीं करते है तो उनके आवंटन को एक सप्ताह में रद्द करने का निदेश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद् को दिया गया.श्रीमती राय द्वारा पशुपालन, बिजली, समेकित बाल विकास परियोजना एवं आयुष्मान योजना को जनता के जरूरत के अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया गया साथ ही अग्निशामक विभाग को अलर्ट रहने का निदेश दिया गया. जि ले में चल रहे स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के जॉच के संबंध में कड़ी फटकार लगाते हुए कहा जॉच दल में संबंधित जिला परिषद्, प्रमुख एवं स्थानीय मुखिया को भी शामिल करने का निदेश दिया गया.
जिप की सामान्य बैठक में इन लोगों ने लिया भाग
बैठक में उपाध्यक्ष, जिला परिषद् गीता देवी, विधायक ई. राणा रंधीर सिंह, अध्यक्ष लोक कार्य समिति, जिला परिषद् दिलीप कुमार, सुनिता देवी, तेजनारायण प्रसाद, उमरावती देवी, रूबी देवी, मनोज मुखिया, पंकज द्विवेदी, सुनैना देवी, आभा कुमारी, जितेन्द्र प्रसाद, मुन्नी देवी, कृष्णा दास, रिंकी कुमारी, निर्माला देवी,अनिता देवी, निर्जला देवी, मनोज कु. सहनी,अभय कु. गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, शहनाज बेगम, सोनालाल साह, श्रवण यादव, लालबाबू प्र. यादव, शाहजहाँ खातुन, आभा देवी, मो. नशीम अख्तर,राकेश पासवान, किरण कुशवाहा, अकबरी खातुन, परमानन्द पटेल, शिव कुमार चौधरी, प्रमुख पीपराकोठी, प्रमुख बंजरिया, प्रमुख केसरिया, प्रमुख ढ़ाका, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी शम्भू शरण पाण्डेय, राजेन्द्र राम के साथ विभीन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें.
जिल के जिला अभियंता बने अजय कुमारमोतिहारी. जिला परिषद के जिला अभियंता परमानंद प्रसाद के अवकाश ग्रहण करने व एक्सअेंशन न मिलने के बाद विभागीय पत्र के आलोक में ई. अजय कुमार को जिला अभियंता का प्रभार दिया गया है .श्री कुमार अभी एलइओ वन मोतिहारी में कार्यपालक अभियंता है जिन्हें अब जिप का कार्य भी देखने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




