ePaper

सदर अंचल में 534 दाखिल खारिज के मामले लंबित

Updated at : 21 Jun 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अंचल में 534 दाखिल खारिज के मामले लंबित

विभाग के सख्त रूख अपनाने के बाद भी सदर अंचल में जमीन सबंधी विभिन्न कार्य निर्धारित तय सीमा के अंदर नहीं हो रहे है.

विज्ञापन

मोतिहारी. विभाग के सख्त रूख अपनाने के बाद भी सदर अंचल में जमीन सबंधी विभिन्न कार्य निर्धारित तय सीमा के अंदर नहीं हो रहे है. जिसके कारण उक्त अंचल में दाखिल खारिज, परिमार्जन, एलपीसी सहित अन्य कार्य सैकड़ो की संख्या में निराकरण के इंतजार में फाइलों में पड़े हुए है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां बता दे कि मोतिहारी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 86 हल्का है जिसमें 534 दाखिल खारिज के मामले का निराकरण नहीं हुआ है. इसके लिए लोग उक्त अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे है. हल्का अमर छतौनी 221 में 7, करमौला 139 में 1, कोल्हुरवा 121 में 4, खोदा नगर 165 में 3, गोढ़वा 201 में 34, गोपालपुर 169 में 4, चन्द्रहिया 193 में 13, जमला 123 में 4, झिटकहियां 138 में 2, झिटकहियां 21 में 6, ढ़ेकहा 214 में 3, नन्दपुर 120 में 4, नौरंगिया 131 में 3, पटपरिया हाल 155 में 1, पटरवा 145 में 2, पतौरा 199 में 57, बड़कुर्वा 160 में 3, बनकट 194 में 14, बरवा 135 में 2, बैरिया 192 में 2, बरियारपुर 196 में 18, बलुआ टाल 105 में 1, बेलबनवा 167 में 1, बसतपुर 156 में 2, बसवरिया 197 में 10,बासमनपुर 204 में 2, भटहां 222 में 8, भेड़िहरवा 146 में 2, मझरिया 168 में 1, मठिया 164 में 4, मठिया 200 में 15, मधुबनी 217 में 1, महमुदनगर 119 में 5, मोतिहारी 122 में 31, रूपडीह 159 में 6, रामगढ़वा 142 में 1, राम सिंह 143 में 4, लुआठहां 170 में 1, लक्ष्मीपुर 134 में 2, लोकसा 163 में 3, बसतपुर बड़ा टोला 158 में 11, बासमनपुर अगरवा 203 में 10, शयनागर 161 में 4, सरसौला 136 में 1, सुरहां 118 में 5, सिरसा खाप 205 में 1, सिहुलिया 125 में 3, हरकना 126 में 1, हराजपुर 216 में 2 व हरियन छपरा 162 में 4 शामिल है. इधर सीओ संध्या कुमारी ने बताया कि इन सभी मामलो का जल्द सामाधान कर लिया जाएगा. इसमें अलग अलग तिथि अनुसार नोटिस के माध्यम से सुनवाई होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन