Motihari: घर में छुपाकर रखा गया 466 ग्राम गांजा बरामद, दंपति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: घर में छुपाकर रखा गया 466 ग्राम गांजा बरामद, दंपति गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव को ले स्थानीय प्रशासन अवैध कारोबार, शराब धंधा व उपद्रवियों से सख्ती से निपटने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. विधानसभा चुनाव को ले स्थानीय प्रशासन अवैध कारोबार, शराब धंधा व उपद्रवियों से सख्ती से निपटने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में मलाही पुलिस ने शुक्रवार की शाम भरवलिया गांव में छापेमारी कर अवैध कारोबार में जुटे दंपति को गिरफ्तार किया. साथ ही घर में छुपाकर रखा 466 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया. गिरफ्तार धंधेबाजों में भरवलिया गांव का पति शत्रुध्न सिंह व पत्नी बबीता देवी है. जानकारी के अनुसार भरवलिया गांव में घर से ही गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों का धंधा चलाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी टीम के साथ धंधेबाज के घर पर छापेमारी की, जहां घर में छुपाकर 466 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दंपति तस्कर को दबोच लिया. बहरहाल पुलिस गिरफ्तार धंधेबाजों से आवश्यक पूछताछ में जुटी हुई थी. थानाध्यक्ष करण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए अग्रतर कार्रवाई करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन