ePaper

Motihari: दामोवृत्ति से 250 लीटर चुलाई शराब बरामद

Updated at : 16 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: दामोवृत्ति से 250 लीटर चुलाई शराब बरामद

दामोवृत्ति चंवर में पुलिस ने बुधवार अहले सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब को बरामद किया है.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के दामोवृत्ति चंवर में पुलिस ने बुधवार अहले सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब को बरामद किया है. इस दौरान पुलिस ने करीब 250 लीटर चुलाई शराब जब्त की, शराब बनाने के उपकरण और तीन एलपीजी सिलेंडर भी बरामद किए गए. पुलिस ने अर्द्वनिर्मित करीब हजारों सौ लीटर चुलाई शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस को आता देख शराब कारोबारी नदी में कूदकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. शराब कारोबारी को चिन्हित कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष मनीष राज, दरोगा रवि शंकर कुमार, उमेश पासवान, चौकीदार तफसीर आलम, दफदार राजेश्वर गिरी सहित पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन