बगहा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2023 4:01 PM
पश्चिम चंपारण में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. छापमारी के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस टीम गिरफ्तार हथियार कारोबारियों से पूछताछ कर रही है.
बगहा. पश्चिम चंपारण में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. छापमारी के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस टीम गिरफ्तार हथियार कारोबारियों से पूछताछ कर रही है. रामनगर थाना क्षेत्र के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी की है.
बरामदगी के संबंध में बताया जाता है कि बगहा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है. इस सूचना के आधार पर एसपी ने टीम का गठन किया और नगर के सोहसा पंचायत के फूलकौल गांव में पुलिस ने छापेमारी शुरू की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 बोर के 226 खोखा, 5 गोली के साथ ही 315 बोर के 125 खोखा को बरामद किया है. वहीं मौके से एयर गन और अवैध हथियार बनाने की सामग्री को जब्त किया गया है.
पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों की पहचान फूलकौल निवासी मिनहाज अली उर्फ छोटू खान और उसके छोटे भाई जफिर खान के रूप में हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि यह सभी लोग अपने घर में अवैध हथियार और गोली बनाकर उसे बेचने का काम करते थे. फिलहाल इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को तलाश किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










