ePaper

लगातार दूसरे दिन भी महानंदा के जलस्तर में कमी, गंगा, कारी कोसी व कोसी रही शांत

Updated at : 28 Aug 2020 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी महानंदा के जलस्तर में कमी, गंगा, कारी कोसी व कोसी रही शांत

कटिहार : महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार गुरुवार को भी कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, कारी कोसी व कोसी नदी का जलस्तर शांत रहा है. बरंडी नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. पिछले छह घंटे के दौरान महानंदा नदी के जलस्तर में सभी स्थानों पर कमी दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी का झौआ में गुरुवार की सुबह में जलस्तर 29.35 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे घटकर 29.30 मीटर हो गया.

इसी नदी का बहरखाल में जलस्तर 28.98 मीटर था, जो छह घंटे बाद यहां का जलस्तर भी 28.94 मीटर पर हो गया है. कुर्सेल में गुरुवार की सुबह जलस्तर 29.32 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर 29.30 मीटर हो गया है. दुर्गापुर में इस नदी का जलस्तर सुबह में 27.23 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में 27.22 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में जलस्तर 26.19 मीटर था, जो गुरुवार की दोपहर में घटकर 26.15 मीटर हो गया. आजमनगर में जलस्तर 28.25 मीटर था, जो दोपहर में 28.20 मीटर हो गया.

धबोल में इस नदी का जलस्तर गुरुवार की सुबह 27.78 मीटर था. छह घंटे बाद यानी दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.73 मीटर हो गया. दूसरी ओर गंगा, कारी कोसी व कोसी नदी का जलस्तर गुरुवार को शांत रहा, जबकि बरंडी नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी का रामायणपुर में गुरुवार की सुबह जलस्तर 27.40 मीटर दर्ज किया गया.

दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.38 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर भी जलस्तर स्थिर रहा. यहां का जलस्तर 30.06 मीटर दर्ज किया गया था. छह घंटे बाद गुरुवार के दोपहर में जलस्तर 30.06 मीटर ही रहा. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच-31 के डूमर में 31.02 मीटर दर्ज किया गया. जबकि गुरुवार की दोपहर में जलस्तर घटकर 30.98 मीटर हो गया.

कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर गुरुवार सुबह 30.55 मीटर दर्ज किया गया. छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर 30.55 मीटर रहा. कारी कोसी नदी का जलस्तर सुबह में 28.07 मीटर दर्ज किया गया. छह घंटे बाद गुरुवार की दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 28.07 मीटर हो गया.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन