Madhubani News : कुंभ स्नान जाने के क्रम सड़क हादसे में युवक मौत

Published at :12 Feb 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : कुंभ स्नान जाने के क्रम सड़क हादसे में युवक मौत

बिमल चंद्र झा की मौत पिछले दिन कुंभ स्नान के लिए जाने के दौरान रास्ते में हो गयी.

विज्ञापन

कलुआही. कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर मजरही टोल निवासी बिमल चंद्र झा की मौत पिछले दिन कुंभ स्नान के लिए जाने के दौरान रास्ते में हो गयी. उनके पड़ोसी हरिपुर मजरही टोल निवासी शैलेंद्र झा ने बताया कि विमल चंद्र झा सपरिवार दिल्ली मोहन गार्डेन में रहते थे. वहीं नौकरी करते थे. वे दिल्ली से बस से कुंभ स्नान के लिए आ रहे थे. इसी दौरान लखनऊ के निकट उनकी गाड़ी एक डंपर से टकरा गयी. जिससे विमल चंद्र झा की मौत हो गयी. विमल के पैतृक घर हरिपुर मजरही टोल में फिलहाल कोई नहीं है. उनके घर में ताला लटका हुआ है. बताया जा रहा है कि घटना में अन्य लोगों की भी चोटें लगी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन