Madhubani News : आपसी विवाद के दौरान फायरिंग से घायल युवक की मौत
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 10:34 PM
गोली लगने से घायल युवक की इलाज के लिए दरभंगा जाने के क्रम में मौत हो गयी.
फुलपरास. गोली लगने से घायल युवक की इलाज के लिए दरभंगा जाने के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र की सिसवा बरही निवासी बेचन यादव के 20 वर्षीय पुत्र बिपीन कुमार के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र स्थित सुरहा पोखरा से पूरब गुरुवार की शाम आपसी विवाद में एक युवक की गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इके बाद अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. जिसे चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होते देख बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया, लेकिन दरभंगा जाने के क्रम में उसकी रास्ते में मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद से थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा है कि अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है. फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जिसकी निशानदेही पर कई सुराग मिला है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










