Madhubani News : बाइक की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Oct 2025 10:28 PM

विज्ञापन

लौकहा थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में बाइक की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

खुटौना. लौकहा थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में बाइक की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी है. उसकी पहचान भूपेंद्र यादव 56 वर्ष कमलपुर गांव का रहने वाले था. सोमवार संध्या छठ पर्व मनाने के लिए पूजा का सामान लेकर सामने के एक तालाब में जाने के लिए सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति ने ठोकर मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर, ग्रामीणों ने तीनों बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सुपूर्द कर दिया. घटना की सूचना पाते ही लौकहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया. इधर, मंगलवार को पीड़ित परिवार वालों को खबर मिली कि लौकहा पुलिस ने तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति को छोड़ दिया है. इतने में आक्रोशित ग्रामीणों ने एस एस 51 पर लाश को रखकर बांस बल्ला का बैरिकेडिंग व टायर जलाकर प्रदर्शन किया. पुलिस वहां पहुंचकर जाम को हटवाने की कोशिश की लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को देखते ही 112 की गाड़ी पर टूट पड़ा और गाड़ी के पिछले हिस्से की शिशे को तोड डाला. वहीं, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने आनन-फानन में छोड़े गए दोनों व्यक्तियों को दोबारा पकड़कर थाना लाया, तब जाकर जाम हटाया. इधर, मृतक के पुत्र कमलेश यादव ने थाना में आवेदन देकर गुड्डू यादव, कुंदन यादव तथा पप्पू यादव सभी थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी को नामजद किया है. लेकिन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जांचोपरांत दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन