निर्माणाधीन पॉवर सब स्टेशन से उपभोक्ताओं में बेहतर विद्युत आपूर्ति की जगी आस

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

लदनियां के बरहा में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटने की समस्या से मिलेगी राहत।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लदनियांप्रखंड क्षेत्र के बरहा में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. विभागीय योजना के अनुसार, यहां 10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने का प्रस्ताव है.

वर्तमान में लदनियां स्थित पावर सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं का भार लगातार बढ़ने से विद्युत आपूर्ति अक्सर प्रभावित रहती है. कृषि कार्यों के लिए कुल पांच फीडरों का संचालन होने के कारण भी पावर सब स्टेशन पर अतिरिक्त लोड बना रहता है. फिलहाल लदनियां पावर सब स्टेशन में एक 10 एमवीए व एक 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर स्थापित है. ऐसे में बरहा पावर सब स्टेशन के चालू होने के बाद विद्युत भार का बंटवारा बेहतर ढंग से हो सकेगा. इससे लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने तथा ओवरलोड की समस्या में कमी आने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों का मानना है कि नई परियोजना पूरी होने पर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और विश्वसनीय हो जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन