गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 लीटर नेपाली और चुलाई शराब बरामद; तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बसहा गांव में 80 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

बसहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी के दौरान 80 लीटर नेपाली और चुलाई शराब बरामद हुई. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Babubarhi News: थाना क्षेत्र के बसहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 80 लीटर नेपाली देसी और चुलाई शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि बसहा गांव निवासी राजाराम चौधरी के यहां अवैध शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान राजाराम चौधरी के कब्जे से 80 लीटर अवैध नेपाली और चुलाई शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

पूछताछ में सामने आया एक और नाम

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान इस कारोबार में हरेराम चौधरी की संलिप्तता भी सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में नामजद किया है.

जेल भेजा गया आरोपी

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Avnish Kumar Karn

लेखक के बारे में

By Avnish Kumar Karn

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन