Madhubani News : मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तिमय बना वातावरण
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Sep 2025 10:04 PM
पंडौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता रानी दुर्गा की प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा हुई.
सकरी. पंडौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता रानी दुर्गा की प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा हुई. मंगलवार को माता रानी दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी. दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूजा पंडाल सहित आसपास के क्षेत्र का संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक रस से सराबोर हैं. पंडौल बाजार, प्राचीन दुर्गा स्थान शाहपुर, सिसौना, लोहट, बथने, मेघोल, राजेग्राम, मकरमपुर सहित दर्जनों गांव में ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा की पूजा की जा रही हैं. जहां सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है. मूर्तिकार देवी दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने में दिन रात जुटे हुए हैं. प्राचीन दुर्गा स्थान शाहपुर में आयोजन समिति द्वारा पूजा पंडाल सहित आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी के निगरानी में रखा गया है. वहीं अधिकांश दुर्गा पूजा आयोजन समिति के द्वारा रात्री प्रोग्राम में नाटक मंचन, मैथिली, हिंदी भक्ति गीत संगीत पर नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










