Madhubani News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक - दूसरे को रंग गुलाल लगा दी बधाई

Updated at : 09 Mar 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक - दूसरे को रंग गुलाल लगा दी बधाई

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मृत्युंजय झा के आवास वीणा सदन तिरहुत कॉलोनी में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. मां जानकी सेना के संरक्षक सह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मृत्युंजय झा के आवास वीणा सदन तिरहुत कॉलोनी में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया. मौके पर भाजपा नेता मृत्युंजय झा ने कहा कि रंगों का त्योहार होली में सभी बैर भाव बुलाकर पर्व मनाना चाहिए. होली मिलन समारोह के कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर उर्फ नुनु ठाकुर एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेश चौधरी सुमन, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने लोगों से शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने का अपील की. मौके पर अधिवक्ता अजय यश, जटाधार पासवान, पप्पू पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन