Madhubani News : कोषांगों के पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर करें काम

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Nov 2025 10:20 PM

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा ने समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

मधुबनी. विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा ने समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें सभी विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से भाग लिया. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों से अभी तक किए गए कार्य एवं तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने किए जाने वाले कार्य के लिए कई आवश्यक निर्देश भी दिए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने कहा कि जिले में 11 नवंबर को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी कोषांग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ काम करें. ताकि किसी भी स्तर पर चूक या बाधा न उत्पन्न हो. बैठक में उन्होंने एक बार फिर शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प को दोहराया. उन्होंने इसके लिए स्वीप कोषांग द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंतर चल रहे अभियान से आम मतदाताओं में मतदान के प्रति सकारात्मक माहौल बना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी का प्रयास होना चाहिए कि मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाए. ताकि जिले में अधिकतम मतदान प्रतिशत दर्ज हो सके. जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कोषांग, कार्मिक कोषांग, मीडिया कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग सहित सभी कोषांग के कार्यों की बारी बारी से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में नगर आयुक्त, एडीएम आपदा सहित सभी निर्वाची पदाधिकारी, कोषांग के नोडल पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन